ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने कामों की वजह से चर्चा में रहते है | इसी के चलते सिद्धू ने बुधवार सुबह श्री हरिमंदिर साहिब के पास के एरिया में सफाई अभियान की शुरुआत करने पहुंचे | इस दौरान उन्होंने सबसे पहले झाड़ू से सफाई की और बाद में वहां लगे कूड़े के ढेर को भी खुद ही उठाया | बता दें कि मंगलवार को नवजोत सिद्धू ने ऐलान किया था कि वो पंजाब के सारे शहर में गंदगी खत्म करने की मुहिम खुद शुरु करेंगे | जिसकी शुरूआत उन्होंने अगले ही दिन श्री हरिमंदिर साहिब से की | इस दौरान उनके साथ अमृतसर के नए मेयर करमजीत रिंटू भी मौजूद थे | वहीं सिद्धू ने ऐलान किया कि शहर की सफाई को यकीनी बनाने के लिए सभी विभाग को ऑनलाइन किया जाएगा |
नवजोत सिद्धू ने चलाया सफाई अभियान
कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने उठाया गुरुनगरी का कूड़ा
श्री हरिमंदिर साहिब से की स्वच्छता अभियान की शुरुआत
‘सभी अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारी सफाई को लेकर होगें जिम्मेवार’
Watch Video
https://youtu.be/5ty1gzp-N4c
