Online Desk/LivingIndiaNews: पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने हमले के बारें में जानकारी दी। इतना ही नहीं हमले पर उठने वाले सभी सवालों को भी शांत किया।
https://www.facebook.com/ParmishVerma/photos/a.263858207130922.1073741828.263304323852977/857672737749463/?type=3&theater
परमीश वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी सेहत पहले से ज्यादा ठीक है। अपने ऊपर हुए हमले को लेकर उन्होने कहा ये सिर्फ एक फिरौती का मामला था। मेरी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। साथ ही उन्होने अपील करते हुए कि इस मामले से किसी भी परिवार को जोड़ा जाए। परिवार सबके एक जैसे होते है।
मैने जो अपने परिवार पर गुजरते हुए देखा है वो किसी भी परिवार पर ना गुजरे। इस तरह की वारदातें परिवारों पर बहुत बुरा असर डालती है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि हमले से जुड़ी किसी भी तरह की बातों पर विश्वास ना किया जाए। परमीश ने अपने फैंस को दुआ करने के लिए धन्यावाद किया। अपनी पोस्ट में परमीश ने ये भी कहा कि वो जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर सभी का मनोरंजन करेंगे।
गौरतलब है कि परमीश वर्मा पर 13 अप्रैल को जानलेवा हमला हुआ था। परमीश वर्मा पर हुए हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने ली थी जिसके बाद पुलिस दिलप्रीत बाबा की तलाश कर रही है।


