ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर की मोहकमपुरा पुलिस ने बटाला रोड पर गुप्त सूचना के। आधार पर नाकेबन्दी के दौरान एक गाड़ी से 2 लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 किलो अफीम बरामद की है पुलिस ने दोनों युवको पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
अमृतसर की मोहकमपूरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बटाला रोड पर नाकेबन्दी के दौरान एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने गाड़ी को दबोच लिया जांच के दौरान गाड़ी में बैठे युवको की पहचान सरबजीत और हरजीत के रूप में हुई गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से एक किलो अफीम बरामद की पुलिस ने दोनों युवको पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि युवको ने ये अफीम किसको देनी थी और ये युवक अफीम कहाँ से लेकर आये थे ।
Watch Video
