Parmish Verma News: परमीश वर्मा (Parmish Verma News) ने हाल ही में पिंक सिटी जयपुर में लाइव शो किया. इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. परमीश वर्मा के लाइव शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लेकिन अचानक चलते शो के दौरान परमीश वर्मा को गुस्सा आ गया और वह बाउंसर पर बरस पड़े.
दरअसल, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब दर्शकों में मौजूद बाउंसर ने छड़ी उठाई तो उन्हें गुस्सा आ गया उन्होंने बाउंसर को डांटते हुए कहा कि तुमने छड़ी क्यों उठाई, तुम्हें यह पसंद नहीं है, अपना काम छोड़ दो। इस वीडियो को शो में आए दर्शकों ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. परमीश वर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram



