Parliament Live Updates:
संसद का 19 दिसंबर तक चलने वाला शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है. इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी. आज सत्र की शुरूआत में प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को ब्रीफ किया. हांलाकी, शीत सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के चलते सभापति ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी.
राज्यसभा में नेता विपक्ष खरगे के बयान पर हंगामा-
राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आपको बुरा नहीं लगेगा कि मुझे आपके पहले वाले के राज्यसभा के चेयरमैन के ऑफिस से पूरी तरह से अचानक जाने का ज़िक्र करना पड़ रहा है… मुझे दुख हुआ कि सदन को उन्हें विदाई देने का मौका नहीं मिला. फिर भी, पूरे विपक्ष की ओर से मैं उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. खरगे के बयान पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसे लेकर सदन में हंगामा हुआ.
पान मसाला, गुटखा पर सेस-
सोमवार को पहले दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में पेश करेंगी. सरकार पान मसाला, गुटखा जैसे उत्पादों पर सेस लगाने के लिए सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा विधेयक 2025 भी पेश करेगी. सिगरेट पर सेस लगाने के लिए केंद्रीय उत्पाद शुल्क कानून में संशोधन पेश किया जाएगा. रविवार को केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक हुई. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें. SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर आज सत्र के पहले दिन हंगामा होने के आसार हैं.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



