ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ‘परी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है । ये तो पहले ही साफ कर दिया गया है कि फिल्म टाइटल ‘परी’ से बिल्कुल उलट है । परी शब्द सुनते ही दिमाग में एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आती है लेकिन फिल्म के अभी तक के सामने आए पोस्टर्स और टीजर देखने के बाद ये तो सभी के सामने है कि फिल्म में परी जैसा कुछ भी नहीं है ।
ये पहली बार नहीं है जब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, बल्कि इससे पहले भी इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है । लेकिन नया टीजर पहले के टीजर के मुकाबले कहीं ज्यादा डरावना है । फिल्म के अभी तक सामने आए टीजर और पोस्टर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म में हॉरर और थ्रिलर की परफेक्ट रेसिपी का इस्तेमाल किया गया है ।
Watch Video

