ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है । 2014 में आई सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘किक’ का अब सीक्वल बनने जा रहा है । इसके लिए ऐक्टर और साजिद नाडियाडवाला ने हाथ मिलाया है ।
फिल्म क्रिटिक ट्रेड एनालिस्ट ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, ‘बड़ी घोषणा, किक-2 के लिए सलमान और साजिद ने हाथ मिलाया है । साजिद ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे । यह फिल्म 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी । सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किक’ को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।
‘किक’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी। फिल्म किक में सलमान खान के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्य किरदार में थे। कहा जा रहा है कि सलमान खान फिल्म किक-2 में विलेन का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आएंगे। एक होंगे हीरो, जबकि दूसरे होंगे विलेन।


