ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया किड्स‘ में बतौर जज नजर आ रहे बॉलीवुड सिंगर पापोन के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट में शिकायत दर्ज की गई है | आरोप है कि सिंगर ने उनके शो में आई बच्ची को गलत तरीके से किस किया. सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है | टीवी पर दिखाए जाने वाले रिएलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया किड्स‘ के होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के बाद पापोन शो के बच्चों के साथ वैनिटी वैन में बैठकर मौज–मस्ती कर रहे थे |
उनके फेसबुक पेज पर इसका लाइव वीडियो शेयर किया गया, जिसमें पापोन बच्चों के साथ होली के जश्न में नाचते–गाते दिख रहे हैं | वीडियो के आखिर में शो की एक बच्ची को पापोन गलत तरीके से किस करते हैं, जिसके तुरंत बाद वह टीम को फेसबुक लाइव बंद करने का आदेश देते हैं | इसका वीडियो वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील रूना भुयान ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्टर ऑफ चाइल्ड राइट में पापोन के खिलाफ कम्पलेंट दर्ज की | शिकायत में कहा गया है कि पापोन का एक नाबालिक लड़की के साथ ऐसा व्यवहार हैरत में डालने वाला है |
वीडियो देखकर मैं रिएलिटी शो में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं | बच्चों के अधिकारों की सर्वोच्च संस्था ने रियलिटी शो का प्रसारण करने वाले ‘एंड टीवी’ की जांच करनी शुरू कर दी है। गायक पैपॉन के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत चैनल द्वारा न किए जाने को लेकर यह जांच की जा रही है
फेसबुक लाइव में पापोन ने नाबालिग को किया किस
वायरल वीडियो के बाद शिकायत दर्ज
सुप्रीम कोर्ट के वकील ने पापोन खिलाफ दी शिकायत
बच्चों के अधिकारों की सर्वोच्च संस्था ने जांच की शुरू
Watch Video
https://youtu.be/SMzRoVETKII
