काइली जेनर के एक ट्वीट ने करवाया करोड़ों का नुक्सान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसी कंपनी के लिए डिजाइन बदलना कितना भारी पड़ सकता है यह स्नैपचैट से बेहतर कोई नहीं समझ सकता | मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसी कंपनी के लिए डिजाइन बदलना कितना भारी पड़ सकता है यह स्नैपचैट से बेहतर कोई नहीं समझ सकता | मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट ने नया डिजाइन जारी किया है। यह 83% यूजर्स को पसंद नहीं आया। टीवी स्टार काइली जेनर ने भी इस पर नाखुशी जताई । उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया जिससे स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी स्नैप इंक की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में 11 हजार करोड़ रुपए घट गई |

काइली ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘कोई और है जो स्नैपचैट का इस्तेमाल नहीं कर रहा है ? या सिर्फ मैं ही हूं। बहुत बुरी खबर । काइली का मतलब था कि उन्होंने इसका इस्तेमाल बंद कर दिया है। इसके बाद गुरुवार को वॉल स्ट्रीट पर स्नैप इंक के शेयर 8% गिर गए | सीईओ इवान स्पीगल ने पिछले साल नवंबर में स्नैपचैट के री–डिजाइन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि स्नैपचैट को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं ।

10 में 9 यूजर्स को नया डिजाइन पसंद नहीं आया। पिछले हफ्ते सिटीग्रुप ने भी स्नैप इंक के स्टॉक की रेंटिंग डाउनग्रेड कर सेल कर दी थी | 20 साल की काइली के स्नैपचैट पर 63 लाख फाॅलोअर्स हैं। ट्विटर पर 2.45 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 10.4 करोड़ followers हैं |

काइली जेनर के एक ट्वीट ने करवाया करोड़ों का नुक्सान

11 हजार करोड़ रुपए कम हुआ स्नैपचैट का मार्केट कैप

मैसेजिंग एप स्नैपचैट ने जनवरी में नया डिजाइन लॉन्च किया

अभिनेत्री काइली को नहीं आया पसंद

Watch Video

https://youtu.be/ZQCRsGWI8yg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *