लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के कारण चर्चा में बने हुए है।
मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने उनकी शादी को लेकर उन पर हमला किया है। उन्होने कहा कि विराट ने अपनी शादी भारत में क्यो नहीं की? इसको उनकी राष्ट्रभक्ति नहीं कहा जा सकता है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि जिस खिलाड़ी के लिए भारत की भूमि मायने नहीं रखती वो देशभक्त भी नहीं हो सकता है।
विधायक के इस बयान के बाद बीजेपी ने दूरी बनाते हुए कहा कि पन्नालाल का ये अपना निजी बयान है। उनके इस बयान से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है।



