लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की चहेती हनीप्रीत को 14 अन्य आरोपियों समेत पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने इन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। इसके इलावा कोर्ट ने हनीप्रीत के मामले को सेशन कोर्ट में ट्रांसफऱ कर दिया है और हनीप्रीत मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।
बता दें कि हनीप्रीत को पंचकूला में हिंसा को भड़काने के कारण गिरफ्तार किया गया था।


