ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में 40 साल की सजा काट रहे बलात्कारी राम रहीम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गुरूवार की दोपहर बाद रंजीत मर्डर मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिए पेश होगा। जबकि दूसरे आरोपियों को व्यक्तिगत उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। रंजीत मर्डर मामले में फाइनल बहस चल रही है।
दूसरी तरफ पत्रकार छत्रपति हत्या मामले की सुनवाई 20 जनवरी को होगी। छत्रपति मामले में बचाव पक्ष ने और गवाही कराने की अपील की है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में इस मामले में भी फाइनल बहस शुरू हो जाएगी। खट्टा सिंह की गवाही के बात फाइनल बहस शुरू होने की बात कही जा रही है। दरअसल, पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में सजायाफ्ता बलात्कारी गुरमीत राम रहीम मुख्य आरोपी है।
