हरियाणा में अभागी बनी बेटियां, साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, क्योंकि आए दिन बेटियों से रेप की घटनाओं ने बेटी बचाओ, बेटी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, क्योंकि आए दिन बेटियों से रेप की घटनाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सूबे की मनोहर सरकार पर करारा तमाचा जड़ा है। इस बार हिसार से साढ़े तीन साल की लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

हरियाणा के हिसार की इस घटना को जानकार आपका चेहरा शर्म से गड़ जाएगा। अस्पताल में अपनी मां की गोद में चादर से लिपटी यह वो अभागी बच्ची है जिसे पता नहीं कि उसके जिस्म पर क्या गुजर चुका है। बच्ची की मां का चेहरा देखकर भी आपको अंदाजा नहीं लग सकता है कि उसके क्या दिल पर क्या बीत रही है। क्योंकि वो आपकी बेटी नहीं है। वो एक ऐसे अभागे मां-बाप की बेटी है जिसे खिलौने से खेलने की उम्र में एक वहशी दरिंदे ने हवस का शिकार बना लिया है।

हम आपको बताते हैं कि घर में अकेली रहने वाली बच्ची पर उसके पड़ोसी ने किस तरह का जुल्म किया है। दरअसल, बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। बच्ची ने भी मां-पिता को खुशी-खुशी भेजा था कि वो आएंगे तो उसके लिए चॉकलेट लेकर लौटेंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और भी मंजूर था। बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक युवक अजीत ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसका मन इतना से नहीं भरा और उसने बच्ची के जिस्म पर कई जख्म भी उकेर दिए।

मजदूरी करके जब मां-बाप घर लौटे तो उन्होंने बच्ची को रोते हुए देखा और जब उसने खुद पर बीती घटना की जानकारी दी तो दोनों सन्न रह गए। तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनके साथ ही किस्मत ने इतना घिनौना मजाक क्यों किया है।

इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करके कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के साथ रेप और अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि हरियाणा सरकार लाख दावे कर ले । हरियाणा की पुलिस लाख सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा दे दे, लेकिन आज भी यहां बेटियां सुरक्षित नहीं है। अगर अब भी सरकार को लगता है कि इस तरह की घटनाएं होती रहती है तो उन्हें गिरेबान में झांककर शर्म के दो आंसू बहाने की जरूरत है।

Watch Video

https://youtu.be/U2D1lJ_vkMc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *