ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला हिंसा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत समेत सभी आरोपियों पर आज सुनवाई होगी | हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा | दरअसल हनीप्रीत के वकील ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी | याचिका में हनीप्रीत के डिजिटल साइन करवाने की मांग की अनुमति मांगी गयी है |
ताकि हनीप्रीत का बैंक एकाउंट ऑपरेट कर सके | जिस पर आज सुनवाई होगी | गुरमीत रामरहीम को सजा सुनाने के बाद अगस्त 2017 में हुई हिंसा की घटना की जांच कर रही एसआईटी ने हनीप्रीत के खिलाफ पिछले साल राजद्रोह का आरोप लगाया था | हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद वो 38 दिनों तक पुलिस की नजर से बचती रहीं | उनको तीन अक्टूबर 2017 को चंडीगढ़ से 15 किलोमीटर दूर जीरकपुर-पटियाला राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया था |
Watch Video
https://youtu.be/KuFbC78n6Zo
