ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल के गांव रोनीजा में पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जे को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ फिर दोनों के बीच फायरिंग हुई जिस कारण कई लोग इस फायरिंग के कारण जख्मी हो गए। बता दें कि फायरिंग और पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।
बताया जा रहा है कि पंचायती जमीन पर नगर परिषद के आदेश पर चौपाल बनाई जाने थी। पर इस पर किसी अन्य व्यक्ति ने अपना कब्जा किया हुआ था इस जमीन को वो अदालत में भी हार चुका था वही जब इस जमीन पर काम शुरू हुआ था तो दोनो पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

