ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: पंचकूला में पीडब्ल्यूडी आवास पर जेजेपी की बैठक हुई। जहां डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के स्वागत के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक चोर घुस आया। जिसने एक जेजेपी कार्यकर्ता की जेब से 14 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस दौरान जेजेपी कार्यकर्ताओं ने चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जेजेपी पार्टी दिल्ली में चुनाव नहीं लडेगी
इससे पहले पंचकूला में जेजेपी की सदस्यता अभियान को लेकर अहम बैठक हुई इस बैठक की अध्क्षता जेजेपी नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की, जेजेपी की तरफ से 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाया गया है, जिसपर इस बैठक में समीक्षा हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ.केसी बांगड़ समेत 22 जिलों के शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मौजूद हैं। वहीं इस बैठक में ये फैसला लिया गया कि, जेजेपी पार्टी दिल्ली में चुनाव नहीं लडेगी।

