PANCHKULA पुलिस की अवैध माइनिंग पर सख्ती, टांगरी नदी व गांव मौली में औचक छापेमारी, 5 वाहन किए इंपाउंड

पंचकूला, 31 जुलाई अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए पंचकूला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के…

पंचकूला

पंचकूला, 31 जुलाई

अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए पंचकूला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रायपुर रानी क्षेत्र में औचक छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त पांच वाहनों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर माइनिंग विभाग द्वारा नियमानुसार इंपाउंड कराया गया।

DCP पंचकूला IPS अदिति सिंह के अनुसार आज सुबह रायपुर रानी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने तड़के करीब 4 बजे टांगरी नदी में औचक छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 1 ट्रैक्टर-लोडर को मौके से कब्जे में लिया गया। सभी वाहनों को थाना रायपुर रानी में खड़ा कराया गया।इसके बाद पुलिस टीम ने सुबह करीब 5 बजे रायपुर रानी क्षेत्र के गांव मौली में भी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया, जिसे पुलिस चौकी मौली में खड़ा कराया गया।

DCP अदिति सिंह ने बताया कि कार्रवाई की सूचना तुरंत खनन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत सभी वाहनों को इंपाउंड करवा दिया गया है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला की प्राकृतिक संपदा का दोहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें हाई-टेक कैमरों और निरंतर गश्त के जरिए जिले के हर संवेदनशील माइनिंग जोन पर पैनी नजर रख रही हैं।

अवैध खनन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी एक बड़ा खतरा है। जो भी कानून की अवहेलना करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 अन्य खबरें जानें –

PALWAL में क्राइम ब्रांच टीम ने अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी किए गिरफ्तार , देसी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *