PALWAL में क्राइम ब्रांच टीम ने अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी किए गिरफ्तार , देसी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद

पलवल, 31 जुलाई पलवल में होडल CIA पुलिस ने हथीन रोड पर मानपुर पुलिया के पास से अवैध हथियार सहित चार आरोपियों को रंगे हाथ…

पलवल

पलवल, 31 जुलाई

पलवल में होडल CIA पुलिस ने हथीन रोड पर मानपुर पुलिया के पास से अवैध हथियार सहित चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ लूट,हत्या के प्रयास जैसे आधा आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

CIA प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी आपराधिक किस्म के कुछ युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी वारदात की नीयत से मानपुर गांव की पुलिया के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बताई गई जगह पऱ पहुंची और घेराबंदी कर दी।

पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे चारों संदिग्धों को CIA स्टाफ ने मुस्तैदी से काबू कर लिया। प्रभारी ने बताया इस मामले में दुष्यन्त उर्फ जस्सा (निवासी करमन) के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस। जबकि प्रदीप उर्फ भप्पल (निवासी करमन) के कब्जे से 2 जिंदा कारतूस के अलावा राममोहन उर्फ रोकी (निवासी फालैन, यूपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व दो कारतूस सहित आरोपी कुलदीप उर्फ कल्लन (निवासी करमन) के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद कर लाइसेंस की मांग की तो आरोपियों के पास से कोई लाइसेंस नहीं मिल पाया।

प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मुंडकटी में आर्म्स एक्ट की  के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की गई है।

 अन्य खबरें जानें –

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪਹਿਲੀ ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ, ਸਾਲਾਸਰ, ਵ੍ਰਿੰਦਾਵਨ ਅਤੇ ਰਿਸ਼ੀਕੇਸ਼ ਲਈ ਮੁਫ਼ਤ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਕਰਵਾਏਗੀ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *