पंचकूला : CAA के समर्थन में BJP का चला जन जागरण अभियान, सुभाष बराला के नेतृत्व में निकाली रैली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी की तरफ से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी की तरफ से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में रैली निकाली गई, जिसके जरिए लोगों को सीएए को लेकर जागरुक किया गया।

इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कांग्रेस पर देश की जनता को भड़काने का आरोप लगाया है। बराला ने कहा कि बीजेपी विरोधी दल जनता में भ्रम फैलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बराला ने कहा कि नागरिकता कानून से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जा रही, बल्कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही ज्यादती के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता दिलवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *