ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में रविवार को पंचायतों के उपचुनाव हो रहे हैं। ये उपचुनाव 355 सीटों के लिए हो रहे हैं। प्रदेश में 31 सरपंच पद, 317 पंच और 6 पंचायत समिति के सदस्यों को चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
वोटिंग प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। बता दें मतगणना प्रक्रिया भी आज ही होगी।

