ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए डाले गए चुनाव काफी हंगामेदार रहे इस दौरान कांग्रेस और अकाली दल के समर्थकों के बीच आपस में हाथापाई भी हुई। हिंसा से भरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान कही कही बूथ कैप्चरिंग करने की खबर भी सामने आई।
इन सभी मामलों के बाद सूत्रों से पता चला है कि कुछ स्थानों पर हिंसक घटनाएं होने के कारण वोटिंग फिर से करवाई जाएगी।
कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं और बूथ कैप्चरिंग के मामले सामने आने के बाद फिर से वोटिंग करवाने की सिफारिश की गई है।
सूत्रों से पता चला है कि मलोट के बूथ नंबर 104 और 105 और गांव मिड्डा के बूथ नंबर 17,18,19, गिदडबाहा के गांव में बने बूथ नंबर 74,75 में फिर से वोटिंग करवाने की सिफारिश की गई है। गौरतलब है कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव में कुल 58 प्रतिशत वोटिंग हुई है।






