ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में बस कंडक्टर की पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर ने बस में सवार एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।
जिसकी शिकायत युवती ने अपने परिवार वालों को दी। परिवारवालों ने थाना छप्पर में बस को रुकवाकर कंडक्टर की पिटाई की और उसे पुलिस थाने ले गए।
हालांकि पुलिस का कहना है कि थाने में छेड़छाड़ से जुड़ी कोई शिकायत नहीं आई है। फिलहाल वीडियों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


