Palwal: हरियाणा में पुलिस ने लुट का किया पर्दाफाश, 24 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड़ में, जानिए पुरा मामला

Palwal Blind Robbery: हरियाणा के पलवल की जिला पुलिस ने ब्लाइंड लुट का पर्दाफाश किया. इसके तहत 24 घंटे के अंदर लुट करने वाले 5…

Palwal Blind Robbery:

हरियाणा के पलवल की जिला पुलिस ने ब्लाइंड लुट का पर्दाफाश किया. इसके तहत 24 घंटे के अंदर लुट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया. पकड़े गए यह सभी आरोपी शातिर लुटेरे हैं. जिसका खुलासा करते हुए (Palwal) डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में CIA (ए०ए०वी०टी०) हथीन की टीम ने बंधक बनाकर हुई ब्लाइंड लूट का मात्र 24 घंटों के अंदर पर्दाफाश कर वारदात में शामिल पांचो आरोपी गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है.

दिल्ली से लिफ्ट लगाने आए थे इंजीनियर-

पलवल डीएसपी मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हथीन में जस्ट डायल के जरिए शातिर बदमाशों ने दिल्ली से लिफ्ट लगाने आए दो इंजीनियरों को बंधक बनाकर हथियार के बल पर उनसे करीब 2 लाख 60 हजार रुपये तथा 2 मोबाईल लूट लिए. इस पर हथीन थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लुट करने का मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि दिल्ली की पालम कालोनी में रहने वाले पवन राज साहू और उनके साथी अमित पाल लिफ्ट लगाने का काम करते हैं.

Palwal कार्यालय ले गए दोनों बदमाश-

पवन ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को उनके पास जस्ट डायल के माध्यम से एक इंक्वायरी आई थी. क्लाइंट ने नया लिफ्ट लगाने के बहाने उन्हें हथीन बुलाया. 12 जनवरी की शाम करीब छह बजे पवन और अमित हथीन के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां उन्हें रिसीव करने के लिए दो लड़के बाइक पर आए. यह दोनों बदमाश दोनों को एक कार्यालय में ले गए, जहां पहले से ही उनके साथी मौजूद थे. वहां पहुंचते ही बदमाशों ने अमित के सिर पर कट्टा तान दिया. इसके बाद कुल पांच बदमाशों ने उन्हें पास के एक सरसों के खेत में ले जाकर बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर उनके फोन छीन लिए.

2.10 लाख रुपये कराए ट्रांसफर-

बदमाशों ने पीड़ितों के फोन का इस्तेमाल कर उनके बैंक खातों और क्रेडिट काडों से बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली. पवन राज के खाते व क्रेडिट कार्ड से 2.10 लाख रुपये और अमित पाल के खाते से 50,000 रुपये ट्रांसफर कराए गए. लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ितों के फोन अपने साथ ले गए और उनकी स्कूटी की चाबी फेंक कर फरार हो गए थे.

24 घंटों के अंदर ही पांच आरोपि दबोचे-

डीएसपी ने बताया कि मामले की वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल ने आरोपियों को जल्द धर दबोचने के दिशा निर्देश देते हुए इसकी जांच ए०वी०टी० हथीन प्रभारी SI दीपक गुलिया की टीम को दी गई ओर टीम में तैनात मौहम्मद यासिर ने इंटलीजेंस व विश्वसनीय सूत्रों की सहायता से मात्र 24 घंटों के अंदर ही वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए पांचो आरोपी 20/22 साल की उम्र के हैं तथा मेवात व हथीन क्षेत्र के हैं, जिनके काल्पनिक नाम राशिद, तोहिद, अरबाज, फखरुद्दीन व साबिर खान है. इसके अलावा किसी अन्य की संलिप्त्ता के बारे भी गहराई से जांच की जा रही है.

डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है ताकि रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई रकम को ओर मोबाइलों को बरामद किया जा सके और कौन कौन ओर इनके साथी इस वारदात ने शामिल हैं उनका भी पता लगाया जा सके.

अन्य खबरें जानें-

Iran Protest : ਇਰਾਨ ‘ਚ ਫਸੇ 2000 ਕਸ਼ਮੀਰੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਿੰਤਾ, JKSA ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਤੁਰੰਤ ਮਦਦ

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *