ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी नेता बौखलाहट में आकर विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद अहमद ने दावा किया है कि भारत से उनकी जंग होगी। मंत्री ने युद्ध के समय की भी घोषमा कर दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि, यह युद्ध अक्टूबर या उसके बाद होगा।
Pakistan media: Railways Minister Sheikh Rashid Ahmed has predicted that a full-blow war between Pakistan and India is “likely to occur in October or the following month.” (file pic) pic.twitter.com/rWnvi8xZqE
— ANI (@ANI) August 28, 2019
रेल मंत्री यही न रूके। विवादित बयान की झड़ी को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, वो अगले महीने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी उठाएंगे।
