ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के खिलाड़ियों के सामने एक बड़ी समस्या आ पड़ी है। ग्रुप डी खेल कोटा से विभिन्न विभागों में भर्ती हुए खिलाड़ियों पर नियम बदले जाने पर टर्मिनेट होने की तलवार लटकी हुई है। खिलाड़ियों का कहना है कि वे अभी भर्ती हुए थे और अब दो महीने बाद विभाग की तरफ से उन्हें ये नोटिस दे दिया गया है कि उनकी नौकरी 31 अगस्त तक ही रहेगी।
खिलाड़ियों ने कहा कि जब मार्च में सरकार ने नौकरी निकाली, तब ऐसा कोई मेटर नहीं था, बल्कि उनके सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें नौकरी दी गई थी।
उनका कहना है कि उनकी भर्ती 26 अगस्त 2018 की है और विभाग की पॉलिसी 5 सितंबर 2018 को बनाई गई है। नियमानुसार उनके सभी प्रमाण पत्र नई पॉलिसी से पहले के हैं ।
खिलाड़ियों का कहना है कि बहुत मुश्किल से उन्होंने ये नौकरी ली है, जिसे अब सरकार रद्द करने की बात कह रही है। अब वे खेल मंत्री से मिलकर उन्हें नौकरी बचाने की गुहार लगाएंगे।



