ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले के जैतसर थाना इलाके में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां श्रीगंगानगर में एक किसान के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जैतसर कस्बे के रघुनाथपुरा गांव में एक किसान खेत में काम करने गया था। जहां उसे हरे सफेद रंग का एक गुब्बारा मिला वहीं जैतसर थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि, गुब्बारे पर मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो है। इसमें लिखा हुआ था ‘14 अगस्त मुबारक’। इसके अलावा गुब्बारे में कुछ उर्दू भाषा में लिखा है।
किसान यह देखकर परेशान हो गया कि आखिरकार उसके खेत में यह गुब्बारा कहां से आया। वहीं जैतसर थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि, गुब्बारे पर मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारा जब्त कर लिया है और जांच की जा रही है।


