ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान पर ब्लैक लिस्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे बचने के लिए पकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के सामने साबित करना होगा कि उसने टेरर फंडिंग में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की है। दरअसल, एटीएफ की बैठक रविवार से पेरिस में शुरू हो गई हौ और 18 अक्टूबर तक चलेगी।।
दरअसल, पाकिस्तान ने खुद को ब्लैक लिस्ट से बचाने के लिए एटीएफ को 27 सूत्रीय एक्शन प्लान सौंपा था। अगर संस्था को लगता है कि पाकिस्तान ने एक्शन प्लान को सही तरीके से लागू नहीं किया है तो उसे ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

