जब पाकिस्तानी रेंजर ने डाल दिया हथियार, जब पाकिस्तानी रेंजर से संभाले न संभली राइफल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस वीडियो में एक पाकिस्तानी रेंजर हिंदुस्तान के सामने अपना हथियार डालते हुए दिख रहा है | ये तस्वीरें फाजिल्का स्थित अंतरराष्ट्रीय सादकी बार्डर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस वीडियो में एक पाकिस्तानी रेंजर हिंदुस्तान के सामने अपना हथियार डालते हुए दिख रहा है | ये तस्वीरें फाजिल्का स्थित अंतरराष्ट्रीय सादकी बार्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के वक्त की है | जब अपनी सीमा में खड़ा एक पाकिस्तानी रेंजर जोश में होश खो बैठा |

भारतीय सीमा में बैठे दर्शकों ने जब भारतीय जवानों में जोश भरे अंदाज में भारत माता की जय के जयकारे लगाए, तो पाकिस्तानी रेंजर ने भी अपनी तरफ से जोश दिखाना चाहा, लेकिन इस चक्कर में उस रेंजर की राइफल नीचे गिर गई। जिस पर भारतीय सीमा में बैठे दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और भारत माता की जय के नारों से सीमा को गूंजा दिया।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *