केजरीवाल ने दिया गठबंधन का ऑफर, कांग्रेस और जेजेपी को दिया ऑफर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सीटों के बंटवारे को लेकर जेजेपी से गठबंधन न होने के बाद भी आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सीटों के बंटवारे को लेकर जेजेपी से गठबंधन न होने के बाद भी आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में गठबंधन की आस नहीं छोड़ी है। यहीं कारण है कि अब बीजेपी के खिलाफ केजरीवाल हरियाणा में आप, कांग्रेस और जेजेपी का गठबंधन होने की उम्मीद लगाए बैठे है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके राहुल गांधी को जेजेपी, आप और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर विचार करने की सलाह दी है। केजरीवाल के इस ट्वीट को लेकर ये माना जा रहा है कि, शायद आम आदमी पार्टी इस बात को समझ चुकी है कि, अकेले दम पर वो हरियाणा में कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पायेगी |

तो वहीं अरविंद केजरीवाल की ओर से गठबंधन के लिए जेजेपी और कांग्रेस के सामने इच्छा जाहिर करने पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने आप पर निशाना साधा है | सुखबीर बादल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी का अब जनाधार नहीं रहा है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *