Pakistan Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी के मस्जिद में जुमे के नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, अभी तक 31 की मौत 169 घायल, शहर में इमरजेंसी

Pakistan Islamabad Blast Suicide Attack: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट में अब तक 31 लोगों की मौत हो…

Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी के इमामबाड़ा में बड़ा धमाका, कई लोगों के मौत और घायल होने की आशंका

Pakistan Islamabad Blast Suicide Attack:

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई और 169 से अधिक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा (Pakistan Islamabad Blast Suicide Attack) है कि यह एक आत्मघाती हमला था जो जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में हुआ। ब्लास्ट के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फितना अल-ख्वारिज से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया था।

जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला –

घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक सुसाइड बॉम्बिंग यानी आत्मघाती हमला था। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि धमाके की प्रकृति का पता लगाना अभी जल्दबाजी होगी और फोरेंसिक टीमों को यह तय करना होगा कि यह आत्मघाती हमला था या प्लांट किया गया बम।

Islamabad Blast, राजधानी के अस्पतालों में एमरजेंसी-

धमाके की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें लोग इमाम बारगाह की जमीन पर बेसुध पड़े हैं। वहीं कुछ लोग एक दूसरे की मदद करते दिखाई दिए। सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस), और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है। पीआईएमस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Phagwara Tragic Incident: फगवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, 11 साल के बच्चे का सीवेज टैंक में गिरने से दुखद मौत

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *