ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट कुलकर सामने आ रही है। पहले पाकिस्तान ने बौखलहट में आकर भारत से व्यापार संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद बा पाकिस्तान बारत में अशांति फैलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है। यहां तक जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच से भी मुंह की खानी पड़ी है। अब पाकिस्तान ने एक और नापाक हरकत की है।
दरअसल, इस बार पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति के लिए अपना हवाई क्षेत्र नहीं खोलने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि, इस्लामाबाद ने भारत के राष्ट्रपति को अपनी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आइसलैंड जाने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करना था। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया से भारत के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अगले सप्ताह विदेशी यात्रा पर जाएंगे।

