UAE, 6 अक्टूबर
WCL के तीसरे सीजन से पाकिस्तान चैंपियस की टीम बाहर हो गई है। WCL का तीसरा सीजन जारी है, जो 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खेला जा रहा है।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को NOC देने से मना कर दिया, जिसके चलते टीम को टूर्नामेंट से नाम वापिस लेना पड़ा। इसी के साथ 10 अक्टूबर को इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तानी चैंपियंस के बीच होने वाला मुकाबला भी रद्द हो गया। WCL के आयोजकों ने PCB की कुछ शर्तें मान ली थी, लेकिन कुछ शर्तों पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद पाकिस्तानी चैंपियंस ने नाम वापिस ले लिया।
PCB ने रखी थीं आयोजकों के सामने शर्तें
मीडिया रिपोर्टस की माने तो PCB ने WCL के आयोजकों के सामने शर्ते रखी थी। पिछले सीजन में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया था। PCB चाहता था कि इसके लिए भारतीय खिलाड़ी लिखित में मांफी मांगे। पाकिस्तानी बोर्ड यह भी चाहता था कि इस बार मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी औऱ पाकिस्तानी खिलाड़ी हैंडशेक करें।
बता दें कि पिछले सीजन में भारतीय टीम ने पहलगाम आंतकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था। लीग मैच के साथ-साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने से मना कर दिया था। जिसके चलते पाकिस्तान को फाइनल में सीधे एंट्री मिल गई थी, जहां उसे दक्षिण अफ्रीका ने हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान का आधिकारिक बयान
पाकिस्तानी चैंपियंस ने नाम लेने के बाजद बयान जारी कर कहा कि, “हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि PCB के NOC नहीं देने की वजह से हम WCL में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हम अथॉरिटी के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इससे हमें निराशा हुई है।”बता दें कि पाकिस्तान WCL के दोनों सीजन की उपविजेता टीम रही है।
अन्य खबरें जानें-



