दिल्ली, 6 अक्टूबर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी है। इसकी जानकारी उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। हरमनप्रीत कौर ने लिखा कि, “आज मैं तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देती हूं। यह आसान फैसला नहीं था। इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे।”
कप्तान के तौर पर कईं मुश्किल फैसले लिए
हरमन ने आगे लिखा, “मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है। अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं को भी पीछे रखा, क्योंकि मेरा मानना था कि टीम सबसे पहले आती है।”
हरमन ने कहा कि कप्तान के तौर पर उन्हें कई मुश्किल फैसले लेने पड़े, जिन्हें हर बार समझा नहीं गया, लेकिन उनका मकसद सिर्फ टीम को बेहतर बनाना था। उन्होंने लिखा कि आज वह भावुक दिल से लेकिन शांत मन से कप्तानी छोड़ रही हैं क्योंकि उनकी टीम अब अच्छी जगह पर है।
कैसा रहा हरमनप्रीत का करियर
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। हरमन की कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
सभी दोस्तों, साथियों का किया शुक्रिय
अपनी पोस्ट के अंत में हरमन ने लिखा कि सभी साथियों, खिलाड़ियों और कोच स्टाफ, परिवार और फैंस का शुक्रिया किय है। हरमन ने आगे लिखा कि, “कप्तानी आज खत्म हो सकती है, लेकिन इंडियन क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा। अब मैं फिर से सिर्फ खेल के प्यार के लिए खेलने को तैयार हूं।”
अन्य खबरें जानें-
WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर, PCB ने नहीं दी NOC, भारत-पाक मुकाबला रद्द



