ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आतंकवाद के मुद्दे पर अन्य देशों ने भी पाकिस्तान को घेरना शुरू कर दिया है। अब अमेरिका ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है कि, पाकिस्तान, तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों को समर्थन देना बंद कर दे।
दरअसल, यूएस सिनेटर मेगी हसन ने पाकिस्तान को चेताया है कि, अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने में पाकिस्तान को अहम भूमिका निभानी है। आतंकवाद रोकना और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी काम करना है। ऐसे में पाकिस्तान को आतंकी संगठनों को अपवा समर्थन देना पूरी तरह से बंद करना होगा।
