ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सिरसा के रानियां से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा पर हमला किया गया। हिसारिया बाजार स्थित HLP कार्यालय के नजदीक ये हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हमलावर पीछा करते हुए कुटिया पहुंचे थे, जहां दोबारा से उनके ऊपर हमला किया।
इस दौरान करीब 15-20 अज्ञात हमलावरों ने गोबिंद कांडा की गाड़ी पर डंडों से कई बार वार किया। इतना ही नहीं हमले में फायरिंग भी की गई। बता दें कि सिरसा में गोपाल कांडा के समर्थन में महिला कार्यकर्ताओं ने एक रोड शो निकाला था और इस नारी रोड शो से वापस लौते हुए गोबिंद कांडा पर हमला किया गया।
वहीं, इस बारे में HLP सुप्रीमो गोपाल कांडा का कहना है कि इस हमले के पीछे विरोधियों का हाथ है और बौखलाहट में ये हमला किया गया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस इस पूरी साजिश का खुलासा जरूर करे। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


