Pak-Afghan Conflict: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक, ड्रोन हमले का लिया बदला

काबुल, 24 सितंबर पाकिस्तान औऱ अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वीरवार सुबह उसने अफगानिस्तान में…

पाकिस्तान

काबुल, 24 सितंबर

पाकिस्तान औऱ अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वीरवार सुबह उसने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है।पाकिस्तान ने दावा किया एक दिन पहले ही इन्हीं ठिकानों का इस्तेमाल उनके खिलाफ ड्रोन हमले के लिए किया गया था।पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने सोशल मीडिया प इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पाकिस्तान का आरोप, अफगानिस्तान ने किए ड्रोन हमले

पाकिस्तान का दावा है कि बुधवार को तालिबान ने 8 ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी और पाकिस्तानी चौंकियों पर भी गोलीबारी की।सुरक्षा बलों ने पहले ही 8 ड्रोनों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में तालिबान के ठिकानों पर  तोप से गोले दागे।

तालिबान सरकार ने किया इनकार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया।उन्होने कहा कि तालिबान ने कोई हमला नहीं किया है।पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान के तालिबान क्षेत्र पर आरोप लगाता है कि वह अपनी जमीन चरमपंथियों को काम करने और सीमा पार हमले करने की इजाजत देती है। काबुल इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

अन्य खबरें जानें –

Humanity shamed again in Bihar: समस्तीपुर में युवती के साथ छेडखानी, वीडियो वायरल के बाद 4 युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *