समस्तीपुर, 24 सितंबर
बिहार के जमुई में हुई छात्रा से छेड़खानी के बाद अब समस्तीपुर से भी शर्मनाक घटना सामने आई है।जहां कुछ युवक एक युवती के साथ छेड़खानी करने लगे।वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बनाई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह वारदात समस्तीपुर की है,जहां रोड पर एक युवती सड़क किनारे फोटो ले रही थी, उसके साथ एक युवक भी मौजूद था। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ छेडखानी की।युवकों ने युवती से उसका नाम-पता पूछा , गाली-गलौज की और बैड टच किया। वीडियो में युवक युवती को पकड़कर सड़क पर खींचते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समस्तीपुर पुलिस सक्रिय हुई।पुलिस ने वीडियो की जांच की ओर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
कुछ दिन पहले ही बिहार के जमुई में भी इसी तरह की वारदात हुई थी, जहां एक छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी , पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया था। बिहार में लगातार हो रही ऐसी वारदातों के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अन्य खबरें जानें –



