ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री आनंदपुर साहिब के गांव फूकापुर में सड़क हादसा सामने आया | सामने से आ रही सेंट्रो कार ने बाइक पर सवार होकर अपने घर को जा रहे एक चाचा भतीजा को सामने से टक्कर मारी | जिसके कारण बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई |
हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
भयानक सड़क हादसे का शिकार हुए चाचा भतीजा नूरपुर बेदी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बड़वा निवासी बनारसी दास 62 साल और राजेंद्र कुमार 45 साल के तौर पर पहचान हुई है | नजदीकी गांव वासियों ने बताया है कि सामने से आ रही सेंट्रो कार रॉन्ग साइड से आ रही थी उसने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी | जिसके कारण बाइक पर सवार चाचा भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई |

