ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: करनाल के बड़थल गावं में बच्चो का आपसी झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया | बच्चों के झगड़े की शिकायत पुलिस चौकी में दी गई | जिसको लेकर दोनों पक्षों को पुलिस थाना बुटाना बुलाया गया था | जिसके चलते गावं बड़थल के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह पुलिस थाना बुटाना जा रहे थे | जैसे ही वो निलोखेडी जीटी रोड पुल के नीचे पहुंचे | तो पीछे से आ रही कार ने पहले तो टक्कर मार दी फिर बाद में कार में से आधा दर्जन के करीब युवक उतरे और सरपंच पर हथियारों से हमला बोल दिया |
जिसमे सरपंच सहित उसका छोटा भाई भी बुरी तरह घायल हो गया है | जिसके बाद नागरिक हस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए करनाल कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जाँच शुरू कर दी है और वही इस मामले में पुलिस जाँच की बात कह रही है और उनका कहना है की रंजिश को लेकर यह सारा विवाद हुआ है जिसपर कारवाई की जा रही है !
गांव के पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला
तेजधार हथियारों से किया हमला
रंजिश के चलते किया गया हमला
गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच अस्पताल में भर्ती
Watch Video
https://youtu.be/-zCyrUxeCQo
