ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पद्मावत फिल्म भारत और पाक जैसे मुल्क में तो चल रही है लेकिन एक देश ऐसा है जहा पर इस फिल्म को बैन कर दिया गया है।। हमारे देश में दिखाई गईं फिल्म बाकी फिल्मो की तरह महज एक बॉलीवुड फिल्म ही थी पर राजपूतो की अस्मिता के चलते इस फिल्म कई विवाद देखे, लेकिन हमारे देश में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन है तो उसी के सहारे फिल्म ने न्यायालय का साथ लिया और फिल्म रिलीज हुई, कई लोगो ने देखी जिसके चलते फिल्म हिट हो गईं। फिल्म पद्मावत के कारण हर कहीं देखा जाये तो विवाद पैदा करने वाली बात तो बनी ही है ।
जी हाँ, आपको बता दे की वो देश मलेशिया है जहा पर वहाँ के सेंसर बोर्ड के द्वारा इस फिल्म पर रोक लगा दी गयी है। ये रोक अभी हाल ही में ही लगी है जब मलेशिया में फिल्म को रिलीज करवाने के लिए वहां के सेंसर बोर्ड को फिल्म दिखाई गयी तो उन्होंने इस फिल्म को पास करने से मना कर दिया।
अब कई लोग सोच भी रहे होंगे कि मलेशिया में तो करनी सेना नही है तो फिर वहां फिल्म पर रोक क्यों लगाई है? जी हाँ, आपको बता दे दरअसल मलेशियन सेंसर बोर्ड का तर्क है कि इस फिल्म में मुस्लिमो को बेहद ही क्रूर दिखाया गया है और दुनिया पहले ही इस्लाम को काफी ज्यादा बदनाम कर रही है जिसके चलते फिल्म उसे और पुख्ता करेगी जिससे मुस्लिमो की भावना आहत हो सकती है। इस आधार पर इस फिल्म को पास नही किया जा सकता है। अब जब मामला इतना गरमा गया है तो फिल्म को मलेशिया में रिलीज हो पाने की उम्मीद पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है ।
वही लोग इस बात से चौंक रहे है कि पकिस्तान में इस्लाम को इतना आक्रान्ता दिखाने के बाद भी किसी तरह का विरोध या कट के बिना फिल्म सीधे रिलीज कर दी गयी ये अपने आप में सोचने वाली बात है।




