फिल्म, टीवी में एक्टिंग करने के साथ ही अब बिजनेस वूमेन बनी एक्ट्रेस सनी लियोनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सनी लियोनी एक्टिंग के अलावा भी बहुत कुछ कर सकती हैं। इसका खुलासा सनी ने खुद ट्वीटर पर किया है। टीवी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सनी लियोनी एक्टिंग के अलावा भी बहुत कुछ कर सकती हैं। इसका खुलासा सनी ने खुद ट्वीटर पर किया है। टीवी और फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही सनी बिजनेस वूमेन बन गई हैं। उन्होंने ‘लस्ट बाय सनी लियोनी’ नाम से परफ्यूम लॉन्च किया है। सनी ने फैशन लाइन ‘सनसिटी स्टोर’ शुरू करने की घोषणा की है।

दूसरी तरफ सनी ‘स्टार स्ट्रक’ नाम से मेकअप लाइन भी शुरू करने वाली हैं। इसमें लिपस्टिक, लाइनर्स, ग्लॉसेज जैसे उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। सनी ने हाल ही अमेरीका के लॉस एंजिल्स में अपने उत्पादों के लिए शूटिंग पूरी की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शूटिंग की वीडियो पोस्ट करके अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *