ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सैनिटरी पैड को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से बनाई गई अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे स्टारर मूवी ‘पैडमैन’ 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूज कर रही हैं। शुक्रवार को ट्विंकल ने फिल्म को प्रोमोट करने के लिए ट्वीटर को चुना।
Thank you for tagging me @murugaofficial
Yes, that’s a Pad in my hand & there's nothing to be ashamed about. It's natural! Period. #PadManChallengeCopy, Paste this & Challenge your friends to take a photo with a Pad!
Here I am Challenging @aamir_khan @AzmiShabana @hvgoenka pic.twitter.com/QXYBwVfYV0
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) February 2, 2018
दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने ट्वीटर पर ‘पैडमैन चैलेंज’ मुहीम शुरू कर दी। इसमें जिसका नाम नॉमिनेट किया गया, उसे हाथ में सैनिटरी नैपकिन लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी थी। साथ ही, तीन अन्य दोस्तों को नॉमिनेट करना था। ट्विंकल खन्ना के चैलेंज को सबसे पहले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक्सेप्ट किया।
https://twitter.com/aamir_khan/status/959370480418525184
आमिर खान ने हाथ में सैनेटरी नैपकिन लेकर ट्वीट किया कि ‘धन्यवाद ट्विंकल खन्ना, हां, मेरे हाथ में पैड है और इसमें शर्म की कोई बात नहीं। यह प्राकृतिक है। पीरियड। पैडमैन चैलेंज।’ इसके बाद आमिर ने शाहरूख खान, सलमान खान और महानायक अमिताभ बच्चन को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया।
Thank you for tagging me @murugaofficial
Yes, that’s a Pad in my hand & there's nothing to be ashamed about. It's natural! Period. #PadManChallengeCopy, Paste this & Challenge your friends to take a photo with a Pad!
Here I am Challenging @deepikapadukone @imVkohli @aliaa08 pic.twitter.com/KperUmkSGw
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 2, 2018
वहीं, ‘पैडमैन’ फिल्म में लीड रोल निभा रहे एक्टर अक्षय कुमार ने सैनेटरी पैड के साथ तस्वीर पोस्ट करके आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को नॉमिनेट किया।
Just hanging around in the gym.. with a pad 🙂 no biggie! Thank you @akshaykumar for the challenge.. I shall challenge my fellow gym-ers @YasminBodyImage @Sophie_Choudry & @impoornapatel #PadManChallenge pic.twitter.com/xHLaSwt39Q
— Alia Bhatt (@aliaa08) February 2, 2018
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) February 3, 2018
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अक्षय कुमार के चैलेंज को एक्सेप्ट करके तस्वीर पोस्ट की और शबाना आजमी को नॉमिनेट किया। शबाना आजमी ने भी आलिया के पैडमैन चैलेंज को तुरंत स्वीकार करके तस्वीर पोस्ट कर दी।
Yes, that’s a Pad in my hand & there's nothing to be ashamed about. It's natural! Period. #PadManChallenge Copy, Paste this & Challenge your friends to take a photo with a Pad! Here I am Challenging @ayushmannk @kalkikanmani @aditiraohydari pic.twitter.com/Ugs6c4q8aV
— Radhika Apte (@radhika_apte) February 2, 2018
I accept this challenge @radhika_apte. And now I nominate @psbhumi @sanyamalhotra07 and @RajkummarRao for the #PadManChallenge ✌️Go for it guys! pic.twitter.com/RWinMmB9uh
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) February 3, 2018
वहीं, फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही राधिका आप्टे ने भी सैनेटरी नैपकिन के साथ तस्वीर पोस्ट करके आयुष्मान खुराना, कल्कि कोचलिन और अदिति राव हैदरी को नॉमिनेट किया। एक्टर आयुष्मान खुराना ने राधिका आप्टे के चैलेंज को एक्सेप्ट करके ट्वीटर पर पैड के साथ तस्वीर पोस्ट की।
Thank you @murugaofficial for the #PadManChallenge ! Yes that’s a Pad in my hand & I don’t feel weird. It's natural, Period!
Copy, Paste this & Challenge your friends to take a photo with a Pad!
Here I am Challenging @ReallySwara @Asli_Jacqueline @arjunk26 pic.twitter.com/nk9d7dTu61— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) February 3, 2018
Challenge accepted & done @aliaa08 .. Hanging out in the gym with my girls & some pads..No big deal. Period🙌🏼 Now challenging @bipsluvurself @humasqureshi @MasabaG #PadManChallenge @akshaykumar pic.twitter.com/ITGZALKZza
— Sophie C (@Sophie_Choudry) February 3, 2018
I stand with my daughter and my wife…there's nothing to be ashamed about. It's natural! Period. @akshaykumar #PadManChallenge pic.twitter.com/oycEdLLGX0
— udayan tiwari (@physiologyrocks) February 3, 2018
दूसरी तरफ सोनम कपूर ने भी सैनेटरी पैड के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर, स्वरा भास्कर और जैकलीन फर्नांडिस को नॉमिनेट किया। इसके अलावा वीजे सोफी चौधरी समेत आम लोगों ने भी ‘पैडमैन चैलेंज’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक ट्वीटर यूजर उदयन तिवारी के ट्वीट को लोगों ने काफी पसंद किया। हमारी तरफ से पूरी पैडमैन टीम, बॉलीवुड और ट्वीटर यूजर उदयन तिवारी के जज्बे को सलाम। बता दें कि ‘पा’, ‘चीनी कम’, ‘शमिताभ’, ‘की एंड का’ फेम आर बाल्की फिल्म ‘पैडमैन’ के निर्देशक हैं। फिल्म महिलाओं को माहवारी में होने वाली दिक्कत को केंद्र में रखकर बनाया गया है।
