15 फरवरी को जींद आएंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के युवा निकालेंगे विशाल मोटरसाइकिल रैली : कैप्टन अभिमन्यु

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 15 फरवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जींद आ रहे हैं। इस अवसर पर विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 15 फरवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जींद आ रहे हैं। इस अवसर पर विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान हरियाणा सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इसकी जानकारी दी। भाजपा अध्यक्ष के आगमन पर जारी विरोध पर उन्होंने कहा कि हमें विरोधियों से समर्थन की उम्मीद भी नहीं है। कहा कि जाट आरक्षण को लेकर सिर्फ चंदा इकट्ठा करने का काम किया है।

जाट आरक्षण के नाम पर सिर्फ चंदे की उगाही 

कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जींद आगमन को लेकर प्रदेश के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दायर चार्जशीट के बारे में कहा कि जांच एजेंसी अपना काम करेगी। जांच एजेंसी ने करीब डेढ़ साल की मेहनत के बाद पूर्व CM के खिलाफ साक्ष्य जुटाए हैं। पूर्व CM ने अपने 10 साल के शासन में कई गलत कार्य किए हैं। वित्त मंत्री ने इनेलो एवं कांग्रेस पार्टी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जींद आगमन का विरोध करने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को इनेलो और कांग्रेस के समर्थन की उम्मीद भी नहीं थी। जाट आरक्षण को लेकर प्रस्तावित धरने के बारे में कहा कि पिछले साल भी इन लोगों ने प्रदेश के लोगों से आरक्षण की आड़ में चंदे के रूप में भारी राशि की उगाही थी। बाद में जमा रूपए में धांधली का मामला भी सामने भी आया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *