पंजाब का धान खुशी-खुशी खरीद रहा हरियाणा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में जहां किसानों को पंजाब सरकार की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं हरियाणा में पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में जहां किसानों को पंजाब सरकार की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं हरियाणा में पंजाब के किसान सुकून महसूस कर रहे है। गौरतलब है कि पंजाब में धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण रद्द किया जा रहा है।

paddy

जिस कारण किसानों को काफी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब में जहां किसानों का नमी वाला धान बिकना रद्द हो गया है तो वहीं हरियाणा में किसानों का धान खुशी खुशी बिक रहा है। सूत्रों का ये भी कहना है कि हरियाणा की मंडियों में नमी वाला धान 22 प्रतिशत से भी अधिक वाला बिक रहा है।

paddy

जिस कारण किसानों का कहना है कि पंजाब में सरकारी एजेंसियों ने धान की खरीद के लिए बहुत ही ज्यादा नखरे कर रही है जिस कारण वो अपना धान लेकर हरियाणा की मंडियों में जा रहे है। वहां पर उनको थोड़ी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है पर उनको थोड़ी राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *