ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में कल यानि 19 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जाना है। दशहरा इसलिए मनाया जाता है क्योकि इस दिन बुराई पर अच्छाई हुई थी। श्री राम भगवान ने रावण को मारकर बुराई पर विजय की थी। दशहरे के त्योहार के लिए अलग अलग जगहों पर तैयारियां की जा रही है।
वहीं गुरू नगरी अमृतसर में भी रावण का अनोखा पुतला तैयार किया गया है। बता दें कि इस पुतले पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का मखोटा चढाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए रावण के पुतले पर पीएम का पोस्टर लगाया है।
साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि जिस तरह से रावण का खात्मा हुआ था उसी तरह की मोदी सरकार का भी खात्मा होगा।


