ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसके बाद सैनेटरी पैड को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। पंजाब के जिला पटियाला में रूहप्रीत नाम की महिला ने काफी समय से बेसहारा, अनपढ़ और गरीब औरतों की जिन्दगी संवारने में लगी हुई है।
आपको बता दें कि रूहप्रीत को पैडवूमेन के नाम से हर कोई जानता है। अब तक उन्होने पांच हजार सैनेटरी पैड बांट चुकी है। रूहप्रीत को अपनी जिन्दगी में काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ा था, पति के साथ तलाक होने के बाद वो भारत वापस आ गई थी
जिसके बाद उन्होने गरीब औरतों और बच्चों को पढ़ना शुरू किया। जहां पर उन्हें महसूस हुआ कि गांव की महिलाओं, लड़कियों में स्वास्थय को लेकर जागरूकता की काफी कमी है।
रूहप्रीत ने बताया कि महिलाएं अपने मासिक धर्म के दौरान गंदे कपड़े के इस्तेमाल करती थी। उनको इससे होने वाली बीमारियों के बारें में नहीं पता था।
साथ वो बाज़ारों में मिलने वाले सैनेटरी पैड के बारे में भी नहीं जानती थी। जिसके बाद उन्होने महिलाओं को इसके लिए जागरूक किया और उन्हें सैनेटरी पैड को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।




