Sergei Eisenstein को गूगल के डूडल पर देखा, उनको पहचाना क्या?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : इंटरनेट सर्च इंचन गूगल ने सोमवार को डूडल बनाकर रशियन फिल्ममेकर Sergei Eisenstein (सर्गेई आइजेन्सटाइन) को समर्पित किया। सर्गेई की 22…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : इंटरनेट सर्च इंचन गूगल ने सोमवार को डूडल बनाकर रशियन फिल्ममेकर Sergei Eisenstein (सर्गेई आइजेन्सटाइन) को समर्पित किया। सर्गेई की 22 जनवरी को 120वीं जन्मतिथि है। उन्हें सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। फिल्मों के कई फ्रेम्स मिलाकर बनाए जाने वाले मोंटाज को बनाने में सर्गेई ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। 22 जनवरी 1898 को जन्मे सर्गेई को हमेशा से फिल्मों में दिलचस्पी थी। सन 1918 में उन्होंने स्कूल छोड़कर रेड आर्मी से जुड़ गए और क्रांतिकारी के रूप में काम करने लगे।

अपनी योग्यता की बदौलत उन्हें 1930 में हॉलीवुड की तरफ से 1 लाख डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला। हालांकि, सर्गेई अपने इस प्रोजेक्ट पर सफल नहीं हुए। उन्होंने एक्टर चार्ली चैपलिन के साथ लंबा समय बिताया। सर्गेई ने सबसे पहले मोंटाज को एक खूबसूरत रूप दिया, जिसने फिल्म निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव किए। दरअसल, मोंटाज बनाने के पहले तस्वीरों का चयन कर क्रमबद्ध किया जाता है। फिर उसे ऐसी गति से चलाया जाता है कि वो सजीव दिखने लगती हैं। उन्हें स्ट्राइक, बैटलशिप पोटेमकिन, अक्टूबर, अलेक्जेंडर नेवस्की, इवान द टेरिबल फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *