ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से 19 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। लेकिन यहां चिदंबरम की रातों की नींदें उड़ी हुई हैं। इसकी वजह है जेल में गर्मी और बदबू का होना। जिसकी वजह से चिदंबरम जेल में आराम से नहीं सो पा रहे हैं।
बता दें, पी चिदंबरम को तिहाड़ की जेल नंबर 7 में रखा गया है। यहां वह विचाराधीन कैदी नंबर-1449 हैं। खाने पीने की बात की जाए तो चिदंबरम को नाश्ते में पोहा, ब्रेड और चाय ले रहे हैं। दोपहर के खाने में उन्हें रोटी, चावल, दाल और एक सब्जी दी जा रही है। रात में भी यही खाना दिया जा रहा है।

