ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले lतिहाड़ जेल में बंद पी चिदंबरम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मंगलवार को दिल्ली की अदालत ने ईडी को पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम से पूछताछ की इजाजत दे दी है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में ईडी की टीम को बुधवार सुबह 8 बजे तिहाड़ जेल जाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने निर्देशानुसार, ईडी तिहाड़ जेल में जाकर चिदंबरम से पूछताछ करेगी। जिसके बाद वह चिदंबरम को गिरफ्तार कर सकती है।

