गैंगस्टर भी कर रहे हैं चुनाव के लिए प्रत्याशी का प्रचार, पढ़िए पूरी खबर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक उनके लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं, लेकिन गुरुग्राम में एक निर्दलीय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक उनके लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं, लेकिन गुरुग्राम में एक निर्दलीय उम्मीदवार के लिए गैंगस्चर प्रचार कर रहा है। दरअसल, दागदार नहीं दमदार का नारा देने वाले आजाद उम्मीदवार मोहित ग्रोवर के साथ गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने चुनाव के लिए प्रचार किया और स्टेज भी सांझा किया।

आपको बता देंते हैं कि नीर्दलीय उम्मीदवार मोहित ग्रोवर के लिए प्रचार कर रहे गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण जैसे कई गंभीर आरोप हैं। वहीं, गैंगस्टर बिंदर का एक वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहा रहा है कि मैं तुम्हें गैंगस्टर बनने के लिए नहीं कह रहा हूं, लेकिन कुछ तो नेतृत्व करो, ताकि बहन-बेटी रात को अपने घर सुरक्षित जा सके। साथ ही वो ये भी कह रहा है कि लोग अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को निभाएं।

उधर, गैंगस्टर के स्टेज शेयर करने के सवाल पर निर्दलीय उम्मीदवार मोहित ग्रोवर ने कहा कि उनको इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि बिंदर गुर्जर वहां मौजूद है। उन्होंने ये भी कहा कि उस समय वे स्टेज छोड़कर इसलिए नहीं गए क्योंकि वहां भीड़ मौजूद थी और वो जनसैलाब को छोड़कर कैसे जा सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *